पढ़ें 29 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार – लाइव ब्रेकिंग न्यूज
Thu, 29 Oct 2026 11:00 AM


10:58 AM, 29-Oct-2026
कानपुर: मकनपुर शरीफ में 610वें उर्स का आगाज, प्रेम-सौहार्द का संदेश दे रहे मलंग, देश-विदेश से पहुंचे अकीदतमंद
Kanpur News: बिल्हौर स्थित सूफी संत हजरत बदीउद्दीन जिंदा शाह मदार की दरगाह मकनपुर शरीफ में 610वें सालाना उर्स में देश-विदेश से भारी संख्या में जायरीन दरगाह पर हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। दरगाह में वर्षों से खिदमत कर रहे मलंग बाबा मासूम अली ने बताया कि यह आस्था का ऐसा दरबार है जहां धर्म, जाति और वर्ग के भेदभाव से परे हर शख्स की मुराद पूरी होती है और लोगों को अमन-चैन का संदेश मिलता है।
10:58 AM, 29-Oct-2026
कानपुर: विश्व प्रसिद्ध मकनपुर शरीफ में 610वां उर्स शुरू, देश-विदेश से मुरादें मांगने पहुंचे अकीदतमंद
कानपुर: विश्व प्रसिद्ध मकनपुर शरीफ में 610वां उर्स शुरू, देश-विदेश से मुरादें मांगने पहुंचे अकीदतमंद

10:57 AM, 29-Oct-2026
करवा चौथ पर दिल्ली-नोएडा और गुरुग्राम में देर से दिख सकता है चांद, काले बादलों का रहेगा साया
Karwa Chauth 2026 Moon Rise Time In Delhi Noida Gurugram: करवा चौथ 2026 पर दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में बादलों के कारण चांद दिखने में देरी हो सकती है। जानें दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में चंद्रोदय का अनुमानित समय।



Weather Forecast 29 October 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today
देश
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: नागपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत, क्यों है ये भाजपा के लिए झटका?
देश
अगर कार से ब्रह्मांड के छोर तक चलें: समय, दूरी और अस्तित्व की हमारी धारणाएं अंतरिक्ष की विशालता के सामने छोटी
विचार
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता के हल्दीराम में मिलीं कॉकरोच-मक्खियां; दो दिन बंद रहेगा आउटलेट
देश
खतरनाक: अस्पताल में लापरवाही, मरीजों में फैल रहा संक्रमण; 30 दिन में 77% मरीजों की मौत
देश
केंद्रीय कैबिनेट का फैसला: पीएम ग्राम स्वराज योजना को मंजूरी, सात हजार करोड़ से सशक्त होंगी 2.55 लाख पंचायतें
देश

10:57 AM, 29-Oct-2026
बिहार: दो बच्चों को ऑटो में छोड़ प्रेमी संग फरार होने का आरोप, 22 लाख के जेवर ले जाने का दावा
बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र स्थित बलिया मोड़ पर बुधवार शाम एक महिला पर अपने दो छोटे बच्चों को ऑटो में छोड़कर कथित तौर पर प्रेमी के साथ फरार होने का आरोप लगा है। बच्चों के पिता अमित सिंह का दावा है कि महिला घर से करीब 22 लाख रुपये के जेवरात लेकर गई है।

10:56 AM, 29-Oct-2026
सीट का समीकरण: पिछले 5 चुनाव से सपा का राज, करहल से अखिलेश-तेज प्रताप भी पहुंचे विधानसभा; ऐसा यहां का इतिहास
मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट लंबे समय से समाजवादी पार्टी का मजबूत गढ़ रही है। 1957 से यहां कई दलों ने जीत दर्ज की, लेकिन हाल के चुनावों में सपा का दबदबा रहा है। 2022 में अखिलेश यादव और 2024 के उपचुनाव में यहां से तेज प्रताप यादव ने जीत हासिल की।

10:53 AM, 29-Oct-2026
यूपी: शाहजहांपुर में बच्चों के सामने पत्नी की हत्या, पति ने कुल्हाड़ी से काट डाला; पढ़ें वारदात की पूरी कहानी
शाहजहांपुर के अल्हागंज में बुधवार को मामूली बात पर दंपती के बीच हुई कलह में परिवार उजड़ गया। करवाचौथ से एक दिन पहले पति ने बच्चों के सामने कुल्हाड़ी से प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद एक बेटे को लेकर मौके से फरार हो गया।

10:52 AM, 29-Oct-2026
दिवाली पर घर जाने वाले सावधान: 5 नवंबर तक ये ट्रेनें कैंसिल, यात्रा से पहले चेक करें रद्द ट्रेनों की लिस्ट
- Train Cancelled: क्या आप भी दिवाली के लिए ट्रेन से घर जाने वाले हैं, तो जान लें कई ट्रेनें खराब मौसम की वजह से रद्द की गई हैं
- यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें

10:51 AM, 29-Oct-2026
ग्राहक बनकर आईं महिलाएं, दुकानदार दूसरी तरफ मुड़ा तो काउंटर से गायब कर दिया गहनों का डिब्बा
सोशल मीडिया पर ज्वेलरी शॉप में चोरी का एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ग्राहक बनकर आई महिलाओं में से एक दुकानदार का ध्यान भटकाकर काउंटर से गहनों का डिब्बा निकालती और उसे साड़ी के पल्लू में छिपाती नजर आती है। इस वीडियो को देखकर दुकानदारों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

10:51 AM, 29-Oct-2026
आज करवा चौथ पर कब खत्म होगी भद्रा और कब निकलेगा चांद? जानें पूजा मुहूर्त से लेकर विधि तक सबकुछ
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। जानें पूजा मुहूर्त, चंद्रोदय और विधि।

10:51 AM, 29-Oct-2026
फिलीपींस में गूंजा ऑपरेशन सिंदूर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की दो टूक- आतंकवाद को जड़ से मिटाना हमारा संकल्प
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिलीपींस में एडीएमएम-प्लस फोरम के दौरान आतंकवाद के खिलाफ भारत का कड़ा रुख दोहराया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का हवाला देते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत का अनुभव जमीन पर कार्रवाई से मिला है। उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत करने के लिए साझेदार देशों से मिलकर काम करने की अपील की।

10:51 AM, 29-Oct-2026
क्यों भड़के संगकारा: डबलिन एयरपोर्ट पर ऐसा क्या हुआ, श्रीलंकाई दिग्गज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किसे लताड़ा?
श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने डबलिन एयरपोर्ट पर रायनएयर के कर्मचारियों पर अपने परिवार के साथ भेदभावपूर्ण और धमकी भरा व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक्स पर अपना अनुभव साझा किया। एयरलाइन ने अभी तक आरोपों पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है और घटना की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हुई है।
10:50 AM, 29-Oct-2026
Kullu News: बिजली महादेव का फूल मालाओं से स्वागत
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में सात दिन तक देव परंपराओं का निर्वहन करने के बाद आराध्य देवता बिजली महादेव ने अपने देवालय की ओर बुधवार को प्रस्थान किया।
10:50 AM, 29-Oct-2026
Kullu News: सिटी में आज
सिटी में आज

10:49 AM, 29-Oct-2026
सख्ती: ऑनलाइन विस्फोटक बेचने वालों पर शिकंजा, जानिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई का क्या है पूरा प्लान
- 7 कंपनियां जांच के दायरे में
- तीन पर 10-10 लाख का जुर्माना

10:49 AM, 29-Oct-2026
करवाचौथ पर बादलों का इम्तिहान: चंडीगढ़-पंजाब में बारिश का अलर्ट, जानें कहां कितने बजे होगा चांद का दीदार?
मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्तूबर को चंडीगढ़ में गरज-चमक, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
10:49 AM, 29-Oct-2026
Kullu News: सेब सीजन सिमटा, पंजाब और हरियाणा के कारोबारियों ने पकड़ा वापसी का रास्ता
जिले की सब्जी मंडियों में अब सन्नाटा पसरने लगा है। जून-जुलाई में देश के अलग-अलग हिस्सों से कारोबारियों के पहुंचने के साथ शुरू हुआ सेब कारोबार अक्तूबर के अंत तक पूरी तरह सिमट गया है।
10:49 AM, 29-Oct-2026
नारेबाजी मामले की निष्पक्ष जांच की जाए : कार्तिक
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान 26 अक्तूबर को लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र के बाहर हुई नारेबाजी के मामले में युवा कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
10:48 AM, 29-Oct-2026
Kullu News: किराये पर विवाद, 300 व्यापारियों ने बंद की दुकानें, डीसी के हस्तक्षेप के बाद माने
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान व्यापारिक गतिविधियों के लिए सजाए बाजार में दुकानों के किराये के लिए बुधवार को व्यापारियों और ठेकेदार के बीच विवाद हो गया।
10:48 AM, 29-Oct-2026
Kullu News: पिपल फाउंडेशन और स्पीति एफपीसी मिलकर बढ़ाएंगे किसानों की आय
स्पीति घाटी में किसानों की आय बढ़ाने और स्थानीय संसाधनों पर आधारित आजीविका को मजबूत करने के लिए पिपल फाउंडेशन और स्पीति फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीसी) ने साझेदारी की है।
10:47 AM, 29-Oct-2026
संयुक्त राष्ट्र: क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ भारत का मतदान, प्रस्ताव को मिला कितने देशों का समर्थन?
भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक, वाणिज्यिक और वित्तीय प्रतिबंध हटाने के प्रस्ताव का समर्थन किया। 193 सदस्यीय महासभा में प्रस्ताव के पक्ष में 130 वोट पड़े, जबकि 17 देशों ने विरोध किया और 25 मतदान से दूर रहे। भारत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय विवादों का समाधान बातचीत और कूटनीति से होना चाहिए।
10:46 AM, 29-Oct-2026
गुरुग्राम में तीन की मौत: सड़क हादसे में पति-पत्नी और बच्चे की गई जान, दो की हालत नाजुक; सोहना के पास हादसा
गुरुग्राम में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह घटना आज सुबह करीब चार बजे हुई।

10:45 AM, 29-Oct-2026
भोपाल एम्स में मेडिकल सप्लाई पर सवाल: 14 रुपये की ट्यूब 943 में खरीदी, दरें 6500% तक ज्यादा, जिम्मेदार मौन
भोपाल एम्स में 14.27 रुपये की ट्यूब 943.49 रुपये में खरीदी गई। इसी तरह 125 से अधिक दवाओं और 200 से ज्यादा सर्जिकल आइटम की दरें 500 से 6500 प्रतिशत तक अधिक पाई गईं। यह खुलासा भोपाल एम्स की समिति की रिपोर्ट में हुआ हैं। हद तो यह है कि संस्थान की खरीदी का बजट 145 करोड़ से बढ़कर 245 करोड़ रुपये पहुंच गया, लेकिन एक साल से ज्यादा समय बाद भी अधिक दरों पर सप्लाई दवा और सर्जिकल आइटम को लेकर ना तो कोई कार्रवाई हुई और ना ही अधिक भुगतान की वसूली की गई। हद तो यह है कि खरीदी अधिक दरों पर लगातार जारी हैं। सवाल यह है कि मरीजों के पैसे और सरकारी बजट पर बोझ डालने वाली इन दरों पर कार्रवाई कब होगी? एम्स प्रबंधन अब टेंडर करने और अमृत से खरीद सीमित करने की बात कह रहा है, जबकि मंत्रालय के अधिकारी कार्रवाई पर मौन साधे हुए हैं।
10:45 AM, 29-Oct-2026
Kullu News: दशहरा खत्म होते ही नियमित रूटों पर लौटीं स्पेशल बसें
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान लोगों को रात के समय घर पहुंचाने के लिए चलाई गईं स्पेशल बसों को अब नियमित रूटों पर भेज दिया गया है।
10:45 AM, 29-Oct-2026
Kullu News: जिले के 800 से अधिक स्कूलों में कल से लौटेगी रौनक
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के चलते अवकाश के बाद अब जिले के विद्यालयों में 30 अक्तूबर से नियमित पढ़ाई शुरू होगी।

10:44 AM, 29-Oct-2026
यूपी: लखनऊ में 20 साल बाद मकान बनाएगा आवास विकास परिषद, अवध विहार योजना में पहले चरण में बनेंगे 94 घर
लखनऊ में आवास विकास परिषद करीब 20 साल बाद मकान बनाने की योजना शुरू करने जा रहा है। अवध विहार योजना के पहले चरण में 94 मकान और 180 व्यावसायिक प्लॉट उपलब्ध होंगे। वहीं, एलडीए भी नई आवासीय योजनाओं पर काम कर रहा है। अटल आवासीय योजना के आवंटियों को दिवाली तक कब्जा देने की तैयारी है।
10:44 AM, 29-Oct-2026
Kullu News: दशहरा उत्सव खत्म होते ही ढालपुर में सजा फड़ी बाजार
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन के बाद बुधवार से ढालपुर में फड़ी बाजार सजना शुरू हो गया है।

10:43 AM, 29-Oct-2026
छतरपुर: समन के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हुए बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलसचिव, 5 हजार का जमानती वारंट जारी
जबलपुर हाईकोर्ट ने महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव के खिलाफ 5 हजार रुपये का जमानती वारंट जारी किया है। अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान समन तामील होने के बावजूद उनके अदालत में उपस्थित नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई।

10:43 AM, 29-Oct-2026
बाजपुर: बरहैनी में एसबीआई के एटीएम में लगी आग, नकदी समेत अन्य सामान जलाकर राख
बाजपुर के बरहैनी गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम में बुधवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि एटीएम पूरी तरह जल गया। घटना के समय एटीएम पर सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था।
10:42 AM, 29-Oct-2026
Kullu News: देवालयों के लिए निकले 30 से अधिक देवी-देवता
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव संपन्न होने के बाद बुधवार को ढालपुर मैदान से 30 से अधिक देवी-देवता अपने अस्थायी शिविरों से देवालयों की ओर रवाना हुए। इसके चलते ढालपुर में दिनभर देवमय माहौल बना रहा।
10:42 AM, 29-Oct-2026
कुल्लू दशहरा लकी ड्रॉ : 008247 नंबर के नाम निकली कार
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 के दौरान जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से आयोजित लकी ड्रॉ के विजेताओं की सूची जारी कर दी गई है।

10:41 AM, 29-Oct-2026
टोयोटा की लाखों गाड़ियां रिकॉल: हादसे में खुल सकती है सीट की लॉकिंग, कौन से मॉडल प्रभावित? जानें पूरा मामला
- टोयोटा की अमेरिका में 2,28,367 वाहन रिकॉल।
- क्रैश में सीट बैक अनलॉक का खतरा मिला।
- 2022-2026 सिएना हाइब्रिड मॉडल प्रभावित हुए।
- दुर्घटना में यात्रियों की सुरक्षा का जोखिम बढ़ा।
- डीलर सॉफ्टवेयर अपडेट या सीट बदलेंगे।
10:41 AM, 29-Oct-2026
नेपाल से आया जंगली हाथी! पीलीभीत में मची अफरा-तफरी
नेपाल से आया जंगली हाथी! पीलीभीत में मची अफरा-तफरी
10:41 AM, 29-Oct-2026
Kullu News: मानदेय की घोषणा से खुशी का माहौल
देवी-देवता गुर चेला कल्याण सभा कुल्लू के अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर सहित समस्त गूर समाज ने सरकार की ओर से दशहरा उत्सव के दौरान गूरों को 1100 रुपये मानदेय देने की घोषणा का स्वागत किया है।

10:40 AM, 29-Oct-2026
राष्ट्रीय राजमार्ग: एआई और कैमरों से होगी यातायात की निगरानी, उल्लंघन करने वालों के घर पहुंचेगा ई-चालान
- एक हजार किमी नेशनल हाईवे पर ऑटोमैटिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाने को सरकार ने दी मंजूरी
- ओवरस्पीडिंग और गलत तरीके से लेन बदलने वालों पर रखी जाएगी कड़ी नजर

10:40 AM, 29-Oct-2026
बिहार: शिक्षा विभाग के एचआरएमएस में सेंधमारी कर 60.57 लाख रुपये का गबन, दो लोगों की भूमिका संदिग्ध
बिहार के मोतिहारी में शिक्षा विभाग की ऑनलाइन वेतन भुगतान प्रणाली (एचआरएमएस) में कथित छेड़छाड़ कर सरकारी खजाने से 60 लाख 57 हजार 158 रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है।

10:39 AM, 29-Oct-2026
अर्नब तूफान का असर: वेस्ट यूपी में बदला मौसम, कई जगह तेज बारिश, मेरठ-एनसीआर की हवा हुई साफ
अर्नब तूफान के असर से वेस्ट यूपी में बादल, बूंदाबांदी और तेज हवाओं के बीच प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई। मेरठ का AQI 183, बागपत का 160 और मुजफ्फरनगर का 144 रहा। अगले दो-तीन दिन मौसम में बदलाव के आसार हैं।
10:39 AM, 29-Oct-2026
Kullu News: उत्सव खत्म, फिर भी खुले में बिक रहीं मिठाइयां
10:39 AM, 29-Oct-2026
Kullu News: दशहरा उत्सव में भी मनाली का पर्यटन कारोबार फीका
दशहरा उत्सव के दौरान भी मनाली का पर्यटन कारोबार रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। पर्यटकों की आमद में कमी के चलते पर्यटन स्थलों पर रौनक घट गई है।

10:38 AM, 29-Oct-2026
कानपुर: जन्मदिन मनाने गया टेनरीकर्मी लापता, अपहरण कर हत्या की आशंका, दो युवतियों व एक युवक पर केस दर्ज
Kanpur News: नवाबगंज थाना क्षेत्र में जन्मदिन मनाने निकला टेनरीकर्मी अमितेश जयंत बीते 29 अगस्त से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। मामले में नवाबगंज पुलिस ने पीड़ित मां कमलेश कुमारी की तहरीर पर दो युवतियों समेत तीन नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

10:38 AM, 29-Oct-2026
वायरल वीडियो: अस्पताल जाने की थी जल्दी, बंद रेलवे फाटक पार करते पकड़ा गया युवक, फिर पुलिसवाले ने जो कहा…
Viral Video: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बंद रेलवे फाटक पार करने की कोशिश कर रहे एक युवक को ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर ने रोक लिया। वायरल वीडियो में अधिकारी युवक को यातायात नियमों और चालान की रकम के बारे में समझाते नजर आ रहे हैं।
10:38 AM, 29-Oct-2026
बजंतरियों का मानदेय बढ़ाना संस्कृति संरक्षण की दिशा में अहम कदम : मेहर
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से देवी-देवताओं का नजराना बढ़ाने के साथ-साथ बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी करना संस्कृति संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

10:38 AM, 29-Oct-2026
कुरुक्षेत्र डॉक्टर हत्याकांड: हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, चार दोषियों की फांसी की सजा 30 साल कठोर कैद में बदली
सेक्टर 13 में डॉ अतुल अरोड़ा की पत्नी अपने घर पर ही केक बनाने का भी अपने शौक के चलते काम करती थी। केक का ऑर्डर देने के बहाने ही उक्त दोषी घर की ऊपरी मंजिल पर घुसे थे, जहां उन्होंने डॉ विनिता के सास व ससुर को बंधक बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया था।
10:37 AM, 29-Oct-2026
Kullu News: करवाचौथ के लिए बाजारों में जमकर खरीदारी
करवाचौथ पर्व के लिए बुधवार को कुल्लू शहर के बाजारों में खूब रौनक रही। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखने वाली महिलाओं ने सुबह से ही खरीदारी शुरू कर दी।

10:36 AM, 29-Oct-2026
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20: तीन मैच, सिर्फ एक विकेट! क्या भुवनेश्वर कुमार पर गिरेगी गाज? अश्विन ने बताया विकल्प
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों में सिर्फ एक विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार की प्लेइंग इलेवन में जगह पर सवाल उठ रहे हैं। रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि आखिरी दो मुकाबलों में उनकी जगह मयंक यादव या किसी स्पिनर को मौका मिल सकता है। भारत सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका है।

10:36 AM, 29-Oct-2026
दुनिया की खबरें: मॉस्को के पास यूक्रेन के ड्रोन हमले, रूसी सेना ने कई मानवरहित विमानों को मार गिराया
दुनिया की खबरें: अमेरिका ने रवांडा के रक्षा मंत्रालय पर लगाए प्रतिबंध, पूर्वी कांगो संघर्ष में दखल देने का आरोप

10:35 AM, 29-Oct-2026
बागपत में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर नीरज घायल, शामली का दूसरा इनामी आरोपी भी गिरफ्तार
बागपत के दोघट में टीकरी-हिम्मतपुर सुजती अंडरपास के पास पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गैंगस्टर नीरज घायल होकर गिरफ्तार हुआ। एसटीएफ और सर्विलांस टीम ने शामली के एक अन्य इनामी आरोपी को भी पकड़ा।

10:34 AM, 29-Oct-2026
‘सतीश ब्रो, इट्स डन’: महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव के बैलेट बॉक्स में निकली पर्ची; सत्ताधारी दल को झटका, कौन जीता?
एनसीपी शरद (गुच) के नेता प्रतापसिंह पाटिल ने एमएलसी चुनाव में सतीश चव्हाण को 18,124 वोटों से हराया। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि मतदाताओं ने बैलेट बॉक्स में पर्चियां डालकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
10:32 AM, 29-Oct-2026
सोलन में गड़गड़ाहट के साथ सुबह से बारिश, 3 से 4 डिग्री गिरा तापमान, बढ़ी ठंड
सोलन में गड़गड़ाहट के साथ सुबह से बारिश, 3 से 4 डिग्री गिरा तापमान, बढ़ी ठंड
10:32 AM, 29-Oct-2026
सोलन में एनएच-5 पर बाइक, कार और कैंटर ट्रक की जोरदार टक्कर, तीनों वाहन क्षतिग्रस्त
सोलन में एनएच-5 पर बाइक, कार और कैंटर ट्रक की जोरदार टक्कर, तीनों वाहन क्षतिग्रस्त
10:32 AM, 29-Oct-2026