


Aftab Khan, Human Rights Media Council, AMMP 24 News Live tv, Date 12 Oc 2026

यूपी: सीएम योगी बोले- कभी नारी सुरक्षा के सवालों से घिरा यूपी अब बना सामर्थ्य की पहचान; मां की पूजा-अर्चना की
Mon, 12 Oct 2026 10:27 AM
CM Yogi: सीएम योगी ने कहा कि मिशन शक्ति के पांच चरणों, सेफ सिटी परियोजना, मिशन शक्ति केंद्रों और महिला बीट पुलिसिंग जैसी पहलों ने महिला सुरक्षा तंत्र को व्यापक और सुदृढ़ आधार प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की द्वितीया पर मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप की पूजा की। उन्होंने प्रदेशवासियों से इसके महत्व पर चर्चा की। कहा कि मां ब्रह्मचारिणी के तप और संकल्प से सिद्धि का मंत्र हमें सिखाता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से असंभव दिखने वाले लक्ष्य भी सिद्ध किए जा सकते हैं।
सीएम ने 2017 से पहले और बाद के यूपी की दिखाई तस्वीर
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर 2017 से पहले और इसके बाद के उत्तर प्रदेश की तुलना की। कहा कि वर्ष 2017 से पहले महिला सुरक्षा को लेकर सवालों से घिरा रहने वाला उत्तर प्रदेश आज नारी सुरक्षा और सामर्थ्य की नई पहचान बना है। विगत 9.5 वर्षों में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति, तकनीक आधारित निगरानी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जन-जागरूकता अभियानों ने प्रदेश में महिलाओं के लिए भयमुक्त वातावरण के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाई है।
महिला सुरक्षा तंत्र को किया सुदृढ़
सीएम योगी ने कहा कि मिशन शक्ति के पांच चरणों, सेफ सिटी परियोजना, मिशन शक्ति केंद्रों और महिला बीट पुलिसिंग जैसी पहलों ने महिला सुरक्षा तंत्र को व्यापक और सुदृढ़ आधार प्रदान किया है।
: Rs 12 IV Set Listed at Rs 221 MRP, Surgical Item Prices Raise Concerns Over Hospital Bills
यूपी: 12 रुपये के आईवी सेट की MRP 221 रुपये, इंट्राकैथ की कीमत सुन चौंक जाएंगे; अस्पताल ऐसे बनाते हैं लंबा बिल
Mon, 12 Oct 2026 10:27 AM
आगरा में सर्जिकल सामान की फुटकर कीमत और एमआरपी के बीच बड़ा अंतर सामने आया है। खबर में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, 12 रुपये के आईवी सेट की एमआरपी 221 रुपये और छह रुपये के इंट्राकैथ की एमआरपी 208 रुपये है।

अस्पतालों में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के निरीक्षण करने पर मरीजों से हो रही उगाही का खुलासा हुआ है। सर्जिकल सामान-दवाओं की एमआरपी पर ही बिल वसूले जा रहे हैं। महंगी दवाएं-सर्जिकल सामान से इलाज के खर्च में मरीजों का दम निकला जा रहा है।
एमआरपी पर दवाएं और सर्जिकल सामान मिलने से इलाज का खर्च बढ़ने पर शहर के सर्जन डॉ. संजय कुलश्रेष्ठ ने सुप्रीम कोर्ट में वाद दायर किया है। इस पर कोर्ट ने सख्त टिप्पणी भी की है। एमआरपी और फुटकर कीमत में कई गुना अंतर है। अस्पताल में भर्ती होने के कारण मरीजों को मजबूरी में यही दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।
यहां स्वास्थ्य विभाग में 486 अस्पताल पंजीकृत हैं। लगभग सभी में मेडिकल स्टोर संचालित हैं। इनमें मरीजों के बिल और अन्य की जांच नहीं की जा रही है। सहायक आयुक्त औषधि अरविंद गुप्ता का कहना है कि जल्द ही अस्पताल में संचालित मेडिकल स्टोरों के बिल और अन्य की जांच की जाएगी।
आगरा फार्मा एसोसिएशन के पुनीत कालरा ने बताया कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों को मजबूरी में दवाएं खरीदनी पड़ती हैं। अगर कोई मरीज बाहर से दवा खरीदकर ले जाए तो उसे स्वीकार नहीं करते हैं। इससे मरीज पर इलाज का खर्च बढ़ जाता है।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच का कहना है कि अस्पतालों में मेडिकल स्टोर की अलग से व्यवस्था होती है। फिर भी चिकित्सकों को मरीजों को दिए जा रहे बिल पर नजर रखनी चाहिए। मरीज डॉक्टर के चेहरे पर ही इलाज कराने अस्पताल आता है।

सऊदी के रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला,टर्मिनल में लगी आग, पिछले अटैक में 12 लोगों की गई थी जान
11 अक्टूबर 2026

रियाद एयरपोर्ट पर रविवार को फिर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे टर्मिनल-4 में आग लग गई. इससे एक दिन पहले हुए हमले में 12 लोगों की मौत और 309… लोग घायल हुए थे. हमले के बाद एयरपोर्ट बंद है और कम से कम 11 भारतीयों के घायल होने की जानकारी सामने आई है.

हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए

संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv


Aftab Khan Sampadak
मानवाधिकार मीडिया
AMMP 24 News live tv
मजलूम की आवाज़

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें 12 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv
12-Oct -2026
खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें

ब्रेकिंग न्यूज: 12-Oct -2026
पढ़ें 12 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार


पढ़ें 12 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार – ब्रेकिंग न्यूज


————–
–—————————————————-
–—————————————————-
नोट: यह ख़बर सोशल मीडिया से लिया गया है
————————————————— —————————————————-
संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं है और न ही हमारा चैनल इस तरह कि कोई जिम्मेदारी लेता है।







12 अक्टूबर 2026 के प्रमुख और ताजा समाचार शोसल मीडिया और अन्य राष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार निम्नलिखित हैं:
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रैफिक पाबंदियां: आज सुबह 06:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी। ITO और आसपास के इलाकों में विभिन्न प्रदर्शनों के कारण ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की अवैध हिरासत न करने और सामान्य मेट्रो-रेल सेवाएं बहाल रखने के निर्देश दिए हैं
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तमिलनाडु दौरा: पीएम मोदी ने तमिलनाडु में ₹13,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है, जिसमें चेन्नई मेट्रो फेज-2 का स्ट्रेच और ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत 5 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन (अंबासमूद्रम, पलानी, नामक्कल, परमकुडी और वेल्लोर कैंटोनमेंट) शामिल हैं।
- सऊदी अरब में ड्रोन हमला नाकाम: सऊदी अरब के सुरक्षाबलों ने देश पर की गई ड्रोन हमले की एक और कोशिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षा खतरों को देखते हुए हवाईअड्डा बंद रखने की अवधि बढ़ाई गई है और रियाद के स्कूलों को ऑनलाइन कर दिया गया है।
- MPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन समाप्त: महाराष्ट्र में MPSC (महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग) के अभ्यर्थियों का आंदोलन सरकार के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है, और आयोग के चेयरमैन विवेक भीमनावर छुट्टी पर चले गए हैं
—————————————————






























































देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
विशेष संपादक – आफताब खान
संपर्क 9792506246



xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx
AMMP 24 News Live TV
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx

AMMP 24 News Live TV
